रांची
हाईकोर्ट के आदेश के बाद रांची की सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। आज अभियान चलाकर सड़कों के किनारे सब्जी बेचने वालों को हटाया गया। कोकर चौक से बुटी मोड़ तक अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों सब्जी विक्रेताओं औऱ दुकानों को सड़क किनारे से हटाया गया। बता दें कि सड़कों के किनारे दुकान लगाने से लोगों को बार-बार जाम का सामना करना पड़ता है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शहरियों को इसी जाम से मुक्ति दिलाना है। कई स्थानों पर दुकान हटाने के बाद वहां गडढे भी कर दिये गये हैं ताकि दुकानदार वहां दोबारा से दुकान न लगा सकें।

यहां लगती हैं अधिक दुकानें
बता दें कि कोकर चौंक से लेकर बुटी मोड़ तक सैकड़ों सब्जी दुकानें अवैध रूप से लगती हैं। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल से लेकर खेलगांव तक विशेष रूप से सब्जी की दुकानें लगती हैं। इसके कारण जाम की समस्या बनी रहती है। लोग सड़कों के किनारे अपने वाहन खड़े कर सब्जी की खरीदारी करते हैं। इससे अलग से जाम की समस्या पैदा होती है। इसे लेकर हाईकोर्ट ने शहर प्रशासन को सख्त आदेश जारी किया है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान की शुरूआत की गयी है।

बिना परमिट वाले ऑटो पर गिरी गाज
सड़कों के किनारे लगने वाली दुकानों के अलावा ऑटो भी रांची शहर में जाम की एक बड़ी वजह हैं। इसे लेकर भी प्रशासन गंभीर हो गया है। पिछले एक सप्ताह से इसके लिए अलग से अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से बिना परमिट के चलने वाले ऑटो को निशाने पर लिया गया है। शहर में कई स्थानों पर ऑटो के कागजात की जांच की जा रही है। इसकी परिणाम है कि कई सड़कों पर चलने वाले ऑटो की संख्या कम हो गयी है। एक अनुमान के मुताबिक कम से कम 15000 हजार ऑटो सड़क पर से गायब हो गये हैं। इसका सबसे अधिक असर रांची के मेन रोड पर पड़ा है। मेन रोड में इन दिनों जाम की स्थिति कम देखी जा रही है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
https://chat।whatsapp।com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn